
नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में 2 बड़े बकायादारों के ऊपर सीलबंदी की कार्यवाही
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग द्वारा 2 बड़े बकायदार क्रमशः दीपा जग्गी रिंग रोड 2 एवं विनोद कुमार पटेल टिम्बर मार्केट मे कुल 1346986/-
का बकाया होने और बकाया राशि निगम को अदा नहीं किये जाने के कारण सीलबंदी की कार्यवाही की गयी है.
आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा सभी वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |
आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान नगर पालिक निगम जोन 1 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन मे कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया की स्थल पर उपस्थिति रही.

