छत्तीसगढ़

आम की गुठलियों का संग्रह” अभियान से बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों से सहभागिता की अपील

जतिन नचरानी

रायपुर । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा “आम की गुठलियों का संग्रह” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से अधिकाधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ विकास निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री) मोना सेन ने सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। बैठक में श्री मोहन वर्ल्यानी, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. विजय जैन, श्रीमती मनीषा त्रिवेदी, सर्वत्र सेटी, लक्ष्मी यादव एवं सुरेश बानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सोसायटी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आम का सेवन करने के बाद गुठलियों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाएं और पर्याप्त मात्रा में संग्रह होने पर निर्धारित कलेक्शन सेंटर में जमा करें। इसके लिए गांधी नेहरू उद्यान, ऑक्सीजोन गार्डन एवं अनुपम नगर गार्डन के केयरटेकर से संपर्क किया जा सकता है या व्हाट्सएप नंबर 6265783779 पर सूचना दी जा सकती है।

संग्रहित गुठलियों का उपयोग जंगलों में छिड़काव करने एवं पौधों की नर्सरी तैयार करने में किया जाएगा। इन पौधों को विभिन्न संस्थानों एवं स्थलों पर वृक्षारोपण के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका