छत्तीसगढ़

नगर निगम की दोहरी मुहिम: खमतराई में ‘चार डिब्बा प्रणाली’ पर दी समझाइश, जनगणना 2027 के लिए नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील चार डिब्बा सफाई प्रणाली से जोन 1 के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 क्षेत्र अंतर्गत वीर शिवाजी उद्यान खमतराई, खमतराई बाजार, खमतराई चावड़ी में आमजनों और राहगीरों को जागरूक बनाया और घर पर चार डस्टबिन रखकर हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा , नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा , लाल डस्टबिन में सेनेटरी कूड़ा और काले रंग के डस्टबिन में विशेष देखभाल कूड़ा को पृथक – पृथक रखकर और सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने भागीदारी दर्ज करने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने राहगीरों और आमजनों से की.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने अमजनों, राहगीरों, सब्जी व्यवसायियों, व्यापारियों से जनगणना 2027 हेतु दिनांक 1 मई से 31 मई 2026 तक घर – घर जाकर मकान सूचीकरण अभियान में घर पर आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अपनी और अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी देकर उनको पूर्ण सहयोग देने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 1 चार्ज अधिकारी जोन कमिश्नर के रूप में की.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका