गर्मी में जरूर खाएं ये चीजें, हड्डियों को मिलेगा कैल्शियम
गर्मी में जरूर खाएं ये चीजें, हड्डियों को मिलेगा कैल्शियम
हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गर्मी का मौसम जारी है और इन दिनों ठंडी चीजों का खूब सेवन किया जाता है। कुछ चीजें न सिर्फ हमें ठंडा रखते हैं बल्कि हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूत बनाती हैं। तो गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में नीचे बताई चीजों को जरूरी शामिल करें।
दही
गर्मियों में दही का खूब सेवन किया जाता है। 100 ग्राम दही में लगभग 85 मिलीग्राम कैल्शियम कम होता है। इसके अलाव यह प्रोटीन का भी बढ़िया स्रोत है। मजबूत हड्डियों के लिए दही जरूर खाएं।
खीरा
पानी की मात्रा अधिक होने के नाते खीरा गर्मीयों में खूब खाया जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वजन कम रखना हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि ज्यादा वजन से जोड़ों पर दबाव बढ़ जाता है।
टमाटर
लाल टमाटर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये कई बीमारियों, यहां तक कि कैंसर से भी बचाते हैं। टमाटर मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के लिए जरूरी मिनरल है।
नींबू
नींबू और संतरा खट्टे फलों में गिने जाते हैं। विटामिन सी से भरपूर ये फल हड्डियों को कमजोर होने से बचाते हैं। नींबू का रस या शिकंजी गर्मियों का बेहतरीन पेय पदार्थ है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
तरबूज
गर्मी को मात देने के लिए तरबूज का टुकड़ा या उसका जूस बेहतरीन विकल्प है। यह फल पाचन क्रिया को दुरुस्त रखकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, विटामिन सी से भरपूर तरबूज हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
आम
आम हड्डियों के घनत्व और मजबूती को भी बढ़ाने के लिए जाना जाता है।एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर आम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
फोर्टिफाइड फूड्स
फोर्टिफाइड संतरे का रस, अनाज और दूध के अन्य विकल्प (जैसे, बादाम दूध, सोया दूध) का सेवन करते रहें। इनमें अच्छी मात्रा में जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर हों। ये आपके ग्रीष्मकालीन आहार में ताज़ा जोड़ हो सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक जैसी हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों का खजाना होती हैं। ये सब्जियां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों की बीमारियों से बचाने और वजन कम करने में मदद करती हैं। इनके अलावा अंडा, नट्स और सीड्स, टोफू जैसे सोया प्रोडक्ट्स आदि भी खाते रहें।
