
शांति और अहिंसा का संदेश: तथागत भगवान बुद्ध जयंती पर महापौर, सभापति सहित MIC सदस्यों ने दी हार्दिक बधाई
तथागत भगवान बुद्ध के दिए गए शांति के उपदेश सदैव प्रासंगिक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की एक बार पुनः की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने सभी बौद्ध धर्मावलंबियों सहित समस्त नगरवासियों को तथागत भगवान बुद्ध जयन्ती बुद्ध पूर्णिमा दिनांक 1 मई 2026 शुक्रवार के पावन पर्व अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये सभी बौद्ध धर्मावलंबियों सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हेतु विनम्र सामूहिक प्रार्थना तथागत भगवान बुद्ध के दिव्य चरणों में की है. तथागत भगवान बुद्ध द्वारा सम्पूर्ण जगत को शान्ति पर दिए गए सन्देश और उपदेश सदैव प्रासंगिक हैँ. उनके द्वारा मानवता का सन्देश देकर दिए गए मार्गदर्शन पर चलने के सुफलस्वरूप जगत में सदैव शांति का लोक कल्याणकारीमार्ग सहज प्रशस्त होता रहा है, अतएव तथागत भगवान बुद्ध जयन्ती बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व अवसर मानव समाज के लिए जीवन में सकारात्मकता जागृत करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर माना जाता है.
महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है।

