छत्तीसगढ़

निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर एवं वार्ड 70 पार्षद श्री अर्जुन यादव ने जोन 8 जोन कमिश्नर सहित वार्ड क्षेत्र में प्रगतिरत विकास कार्यों की प्रगति देखी और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर और संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित नगर निगम जोन 8 के कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 में विभिन्न स्थानों पर प्रगतिरत विकास कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और सभी नए विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने सम्बंधित जोन 8 अधिकारियों को स्थल पर निर्देशित किया. जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर और पार्षद श्री अर्जुन यादव ने जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 की प्रशासनिक तैयारियों को देखा और वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सतत मॉनिटरिंग कर लगातार पुख्ता बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश सम्बंधित जोन अधिकारियों को दिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका