
चार डिब्बा, स्वच्छ इरादा: नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने WRS कॉलोनी में चलाया विशेष जागरूकता अभियान।
रायपुर -आज स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 2 अंतर्गत वीरांगना अवन्ति बाई लोधी वार्ड क्रमांक 6 अंतर्गत डब्ल्यूआरएस वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी क्षेत्र में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की सहायता से वहाँ के रहवासी नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी देकर इस सम्बन्ध में रायपुर नगर निगम जोन 2 पदेन जोन अध्यक्ष नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार और जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया के मार्गनिर्देशन में जागरूक बनाया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों द्वारा वार्ड 6 अंतर्गत वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी के रहवासियों को घर में 4 विभिन्न प्रकारों के कूड़े को सुव्यवस्थित करने का सहज और सरल तरीका बतालाया और 4 पृथक – पृथक डस्टबिन में गीला , सूखा, विशेष देखभाल और सेनेटरी कूड़ा पृथक – पृथक क्रमशः हरे , नीले , लाल और काले रंग के डस्टबिन में पृथक करते हुए रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की गई.

