
राज्य पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को मार्च तक की राशि का हुआ भुगतान
भारत सरकार से मदर सेक्शन प्राप्त होते ही रायपुर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा लंबित राशि का एरियर्स सहित भुगतान किया जाकर केन्द्रीय पेशन योजनाओं में नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजनाओं में हितग्राहियो को पेशन राशि का भुगतान रायपुर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है,
रायपुर- रायपुर जिला समाज कल्याण विभाग संयुक्त संचालक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक सहायता कार्यक्रम अत्तर्गत संचालित राज्य पेंशन योजनाओ में हितग्राहियों को पेशन राशि का नियमित भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य योजनाओ में माह मार्च तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं में हितग्राहियों को पेंशन राशि का भुगतान रायपुर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।
केन्द्रीय पेंशन योजनाओं में भारत सरकार द्वारा नवीन एस.एन.ए. स्पर्श प्रक्रिया को क्रियान्वित किये जाने के फलस्वरूप भारत सरकार से मदर सेक्शन प्राप्त होते ही रायपुर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा लंबित राशि का एरियर्स सहित भुगतान किया जाकर नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा।

