खानपानलाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं बिना मैदा, खमीर और चीनी वाली हेल्दी ब्रेड, खाने में एकदम बाजार जैसी सॉफ्ट, नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हम डेली करते हैं, सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर इवनिंग स्नैक्स तक में लोग ब्रेड खूब चाव से खाते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाली ब्रेड में मैदा चीनी, खमीर और तेल का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा होता है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। ऐसे में अगर आप बाजार में मिलने वाली प्रिजर्वेटिव और केमिकल वाली ब्रेड से बचना चाहते हैं, तो आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। सिर्फ कुछ बेसिक सामग्री की मदद से आप सॉफ्ट, फ्रेश और हेल्दी ब्रेड तैयार कर सकते हैं। जानिए झटपट बनने वाली इस आसान रेसिपी का स्टेप बाय स्टेप तरीका।

मसूर दाल से ब्रेड बनाने के लिए सामग्री:

150 ग्राम लाल मसूर दाल, 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच पैपरिका, 1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर, 1 छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 20 ग्राम इसबगोल की भूसी का पाउडर

मसूर दाल से ब्रेड बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: लाल मसूर दाल को एक बाउल में डालें, उसमें पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निकालकर दाल को ठंडे पानी से धोएं।
  • दूसरा स्टेप: एक ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर में भीगी हुई दाल, ऑलिव ऑयल, दही, नमक, पैपरिका, लहसुन और मिक्स्ड हर्ब्स डालें। तब तक ब्लेंड करें जब तक एक गाढ़ा घोल न बन जाए।
  • तीसरा स्टेप: अब, घोल को एक बड़े बाउल में निकालें और उसमें बेकिंग पाउडर और इसबगोल की भूसी डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।
  • चौथा स्टेप:  गीले हाथों से एक बड़ा बन बनाएँ और उसे पार्चमेंट पेपर लगी हुई बेकिंग ट्रे में रखें।
  • पांचवां स्टेप: अब, ऊपर से तिल छिड़कें और ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और फिर 25-30 मिनट तक बेक करें।
  • छटवां स्टेप:  अब घर पर बने इस ब्रेड का लुत्फ़ उठायें।
Back to top button