देश-विदेश

TRAI ने उपग्रह संचार और स्पेक्ट्रम आवंटन पर परामर्श की समय-सीमा बढ़ाई; अब 13 मई तक दे सकेंगे सुझाव

नई दिल्ली 6 मई 2026 – भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (भादूविप्रा) ने 08.05.2026 को उपग्रह संचार नेटवर्क प्राधिकार के लिए रूपरेखा और उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम के आवंटन पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर हितधारकों के लिखित टिप्पणियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06.05.2026 और प्रति-टिप्पणियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20.06.2026 निर्धारित की गई थी।

2.    कई उद्योग संघों और हितधारकों के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिखित टिप्पणियों और प्रति टिप्पणियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को क्रमशः 13.05.2026 और 27.05.2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

3. टिप्पणियां/ प्रति-टिप्पणियां अधिमानतः इलेक्ट्रॉनिक रूप में [email protected] पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण/ जानकारी के लिए अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), भादूविप्रा से दूरभाष क्रमांक +91-11-20907758 पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button