
छत्तीसगढ़
स्वर्णकार समाज की बड़ी मांग: IPC की धारा 411 में संशोधन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की भेंट
रायपुर :- राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीति भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कल 6 मई को डॉ. रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष से भेंटवार्ता की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में भी आईपीसी धारा 411 में स्वर्णकार भाइयों को छूट प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र शासन में किए गए संशोधन की प्रति भेंट कर अनुरोध किया गया कि इसे छत्तीसगढ़ में भी शीघ्र लागू किया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की छत्तीसगढ़ इकाई की पत्रिका का विमोचन भी माननीय डॉ. रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्षके करकमलों द्वारा किया गया।

