
अयोध्या में बड़ा हादसा: बस्ती से जन्मदिन मनाने आए 3 दोस्त सरयू नदी में डूबे, घाट पर मची अफरा- तफरी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार एवं माली टोला निवासी तीन दोस्त जन्मदिन पर अयोध्या में सरयू नदी में गुरूवार को सुबह नहा रहे थे कि अचानक गहरे पानी में चले जाने से तीनों लापता हो गये है। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने किनारे पर डूब रहे अमरोहा निवासी दो अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना पर पहुंची SDRF और जल पुलिस की टीमें लापता युवकों की तलाश में जुटी हैं. प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया है और राहत कार्य की निगरानी की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार एवं माली टोला निवासी अमित गुप्ता (19),अभिषेक सोनी (19) तथा राज कसौधन जन्मदिन मनाने के लिए अयोध्या गये थे। वहां पर सुबह सरयू नदी में नहा रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वे गहरे पानी में चले गये और नदी में डूबकर लापता हो गये हैं।घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों एवं जल पुलिस द्वारा उनकी तलाश किया जा रहा है। अयोध्या के लिए परिजन भी रवाना हो गये है। स्थानीय प्रशासन द्वारा तलाश करायी जा रही है।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वह स्नान करते समय सवधानी बरते।

