मनोरंजन

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के चलते फिल्म की रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर कल जारी किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। ‘आखिरी सवाल’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस संघ) से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और विवादों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गंभीर और प्रभावशाली कहानी पेश करेगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है।

फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म इतिहास और विचारधारा से जुड़े कई अहम सवालों को बड़े पर्दे पर सामने लाएगी। सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके ट्रेलर और रिलीज पर टिक गई हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका