tips and trick

घर में Inverter रखने की सही जगह कौन सी है? छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Tech Tips and Tricks: क्या आप लोगों को Inverter रखने की सही जगह पता है? इस सवाल का सही जवाब हर उस व्यक्ति को पता होना चाहिए जिनके घर में इन्वर्टर है. बहुत से लोग इन्वर्टर को घर के अंदर (रूम) रखने की गलती कर बैठते हैं, लेकिन इस लापरवाही से जान जोखिम में पड़ सकती है. हम आपको बताएंगे कि इन्वर्टर को घर में रखने की सही जगह कौन सी है और इसके पीछे क्या कारण है?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रूम में Inverter रखने से खतरा

इन्वर्टर की बैटरी जब चार्ज हो रही होती है उस वक्त बैटरी से जहरीली गैस निकलती है. अब ज़रा सोचिए कि किसी व्यक्ति ने रूम या फिर घर के अंदर इन्वर्टर रखना हुआ है तो ये जहरीली गैस आपके परिवार को कितना नुकसान पहुंचा सकती है. इस गैस से न केवल आपके अपनों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है बल्कि इन्वर्टर की बैटरी के ओवरहीट या फिर शॉर्ट सर्किट होने पर घर में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है.

कहां रखें Inverter? जानें सही जगह

रूम में इन्वर्टर को रख नहीं सकते तो क्या इन्वर्टर को उठकर घर के बाहर रख दें, ज़ेहन में ये सवाल आना लाजमी है. इन्वर्टर को ऐसी जगह पर प्लेस करें जहां चार्जिंग के दौरान निकलने वाली गैस आपको नुकसान न पहुंचा पाए, इसलिए यही सलाह दी जाती है कि इन्वर्टर को घर की बालकनी या फिर मेन गेट के बाहर रखें, जहां आपको सुविधा हो जिससे कि गैस से आपका परिवार सुरक्षित रहे. बालकनी में इन्वर्टर रखने से फायदा ये है कि गैस बाहर हवा में ही उड़ जाएगी और आपको सीधे नुकसान नहीं पहुंचाएगी.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका