
BREAKING: चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
रायपुर/अभनपुर।रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उल्बा राखी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी से जुड़े सामान की जानकारी जुटाई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में —
1. कृष्ण यादव उर्फ बाबी (19 वर्ष), पिता राजकुमार यादव, निवासी रामलीला चौक खम्हारडीह, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर।
2. रूपेश सोना (19 वर्ष), पिता सोनू सोना, निवासी कचना फाटक चंडी नगर, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर।
3. विष्णु साहू (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामा साहू, निवासी कचना फाटक गणेश नगर, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर।
4. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
