फैसला : इस बैंक की गतिविधियों पर लगी रोक, जानें
फैसला : इस बैंक की गतिविधियों पर लगी रोक, जानें
क्या आपने भी देश के कोऑपरेटिव बैंक में खाता खुलवा रखा हैं तो ध्यान दे ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, RBI ने महाराष्ट्र के एक बैंक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि RBI ने महाराष्ट्र के शिरपुर मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए बैंक पर कई तरह के रोक लगा दिए हैं, जिसका सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा। वहीं, बता दें कि RBI (भारतीय रिजर्व बैंक ) ने शिरपुर मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक की बिगड़ती फाइनेंशियल स्थिति को देखते हुए ये सभी फैसले लिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें सभी बचत बैंक या चालू खातों या जमाकर्ता के किसी भी अन्य खाते में कुल शेष राशि से कोई राशि निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हालांकि, बैंक ग्राहक रिजर्व बैंक की इन शर्तों के तहत खाते में जमा अपनी राशि में से कर्ज का भुगतान कर सकेंगे।
बैंक नहीं दे पाएगा लोन
RBI ने बैंक से पैसा निकालने से लेकर कई सेवाओं पर रोक लगा दिया है। दरअसल, आरबीआई ने एक बयान में कहा कि सोमवार का कारोबार बंद होने के बाद से यह सहकारी बैंक कोई भी नया लोन नहीं दे सकेगा और न ही यहां कोई निवेश कर पाएगा।
