पंजाब
PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने घोषित किए नतीजे, यहां करें चेक

लुधियाना: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह द्वारा रिजल्ट का औपचारिक ऐलान किया गया। जारी परिणामों में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मनीमहेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना Result
- PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Results लिंक पर क्लिक करें।
- 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 वाले विकल्प को चुनें।
- अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- रिजल्ट देखने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

