उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी, उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटें होंगे भारी, IMD ने जारी किया बारिश का ”ऑरेंज अलर्ट”

उत्तराखंड में मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर IMD ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा खास तौर पर 12 और 13 मई को ऊँचाई वाले जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PunjabKesari

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

विभाग के अनुसार देहरादून के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ प्रभावित होगा। यहां पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस खराब मौसम का सीधा प्रभाव यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के यात्रा मार्गों पर पड़ सकता है।

PunjabKesari

मैदानी इलाकों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 14 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने से पहले मौसम को लेकर सही जानकारी लेने की बात भी कही है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए निम्नलिखित सावधानियां जारी की हैं:

  •  भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के पास जाने से बचें।
  • आकाशीय बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, खुले में न रहें।
  •  पहाड़ों में तापमान सामान्य से कम रहने के कारण गर्म कपड़े साथ रखें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका