सेहत

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बाहर जाना क्यों है खतरनाक? चंद मिनट की धूप भी बिगाड़ सकती है सेहत

गर्मी के दिनों में दिनभर में तापमान कम ज्यादा होता रहता है। घंटों में टेंपरेचर में अचानक बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, खासकर सुबह 11 बजे और शाम 4 बजे के बीज तापमान अपने चरम पर होता है। कई बार हम ध्यान नहीं देते, कई बार हमें इतनी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती और कई बार ये सोच लेते हैं कि कुछ मिनटों में क्या ही हो जाएगा। लेकिन कुछ मिनटों की बात ही सेहत पर भारी पड़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच का समय आमतौर पर सबसे खतरनाक माना जाता है और इस दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए। इससे शरीर में हीट स्टोक और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जानिए धूप में निकलने पर शरीर में क्या होता है?

Back to top button