छत्तीसगढ़

गुरुजनों के चरणों में झुका 1996 बैच, राजिम में भावनाओं और यादों से सजा हरिहर परिवार का भव्य मिलन

रायपुर। जीवन की आपाधापी में भले ही लोग अपने काम और जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाते हैं, लेकिन स्कूल की यादें हमेशा दिल के सबसे करीब रहती हैं। कुछ ऐसा ही भावुक और आत्मीय नजारा राजिम के प्रेम रतन पैलेस में देखने को मिला, जहां शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा के 1996 बैच के पूर्व छात्र वर्षों बाद एक मंच पर जुटे। गुरु शिष्य मिलन समारोह के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम केवल पुनर्मिलन नहीं, बल्कि रिश्तों, संस्कारों और यादों का उत्सव बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत राज गीत से हुई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच गुरुजनों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व छात्र अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते नजर आए। कई शिक्षक अपने विद्यार्थियों को परिवार और बच्चों के साथ देखकर भावुक हो उठे। पूरे समारोह में अपनापन और सम्मान का माहौल दिखाई दिया।

पूर्व शिक्षक आरएन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हर शिक्षक के दो पुत्र होते हैं। एक घर का पुत्र उसकी पैतृक संपत्ति का उत्तराधिकारी बनता है, जबकि दूसरा स्कूल का छात्र उसके ज्ञान, संस्कार और अनुभव का वारिस होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। आरबी शर्मा ने कहा कि 30 वर्षों बाद भी विद्यार्थियों का अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान यह साबित करता है कि हरिहर स्कूल में दिए गए संस्कार आज भी उनके जीवन में जीवित हैं।

यूके चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जहां भी रहें, हमेशा परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता दें। एसके राठौड़ ने कहा कि समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन विद्यार्थियों की भावनाएं आज भी पहले जैसी हैं। ज्योति चक्रवर्ती ने अपने संक्षिप्त लेकिन भावुक संदेश में बच्चों और बहुओं को स्नेह देते हुए सभी के सुखी जीवन की कामना की।

समारोह में एनके शर्मा, आरए शर्मा, बीडी शर्मा, एआर साहू, आरएल साहू, ग्वाल सर, अल्का सिंह, चौहान मैडम, गुप्ता मैडम, मीना गुप्ता और दीपिका सिंह सहित सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि हरिहर स्कूल का यह बैच आज समाज में अपनी अलग पहचान बना चुका है।कार्यक्रम में प्राचार्य फाखरा खानम दानी और शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन भी उपस्थित थे।

1996 बैच की उपलब्धियां भी समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। इस बैच से 3 साइंटिस्ट, 5 इंजीनियर, 2 चार्टर्ड अकाउंटेंट, 16 शिक्षक, 2 पत्रकार और 1 वकील निकले हैं। इसके अलावा भी कई पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को जीवंत बना दिया। गीत-संगीत, हास्य व्यंग्य और माउथ ऑर्गन की प्रस्तुतियों ने सभी को फिर स्कूल के दिनों में पहुंचा दिया। “ये दोस्ती” की धुन गूंजते ही पूरा माहौल तालियों से भर उठा। मंच संचालन गजेन्द्र साहू और विवेक झाबक ने किया। गजेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में संचालन करते हुए हरिहर नाम का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि हरि यानी भगवान राजीवलोचन और हर यानी भगवान कुलेश्वरनाथ, दोनों देवस्थलों के कारण स्कूल का नाम हरिहर रखा गया है।
शाम को सभी पूर्व छात्र अपने पुराने हरिहर स्कूल पहुंचे। पुराने क्लासरूम, मैदान और गलियारों को देखकर सभी स्मृतियों में खो गए। किसी ने अपने बचपन के दोस्तों को याद किया तो किसी ने शिक्षकों की डांट और सीख को। पूरे आयोजन में भावनाओं, दोस्ती, संस्कार और गुरु सम्मान का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया।

परिवार समेत ये हुए शामिल

गजेंद्र साहू, प्रकाश यदु, विवेक झाबक, हरीश जगवानी, पीयूष गुप्ता, संतोष तिवारी, सुरेंद्र बेद,अभिषेक जैन, तामेश्वर पाठक, अजय जैन, अजय मध्यानी, मनोज साहू कुर्रा, मनोज साहू चिपरीडीह, चंद्रेश सोनी, भरत मेघवानी, किशोर साहू, जीवन सेवानी, प्रमोद पारख, पूरण लालवानी, अनिल जैन, अनिल छाबड़ा, दीपक गुप्ता, प्रदीप जीवन, डोमन साहू, नरेश, कैलाश धावक, खेमलाल साहू, नारायण पाटकर, नंदकुमार सोनी, पूनम लुंकड़, असीम थवाईत, राहुल द्विवेदी, रोहित बांसवार, नीलमणि साहू, संदीप टिकरिहा, संतोष नारवानी, उपेंद्र नगरिया, सचिन, वासु सोन, उमेश जैन, भगत जगवानी, व्यास कंसारी, वीरेंद्र देवांगन, आशीष शर्मा,  अमित नथवानी, शेख नदीम उल्ला, अजीत जैन, दीनबंधु तिवारी,  विकास बाफना, राम नारायण ध्रुव,अतुल शर्मा, विजय शर्मा, पंकज बोथरा, टेकचंद तूरकर।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका