
उत्तरप्रदेश
आगरा में दर्दनाक हादसा: यमुना में नहाने उतरी दो लड़कियों समेत चार की डूबने से मौत, इलाके में मातम
आगरा: जिले के कमला नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान कान्हा (22), महक (19), रिया (17) और विक्की (11) के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान तहत पहले कान्हा, महक और रिया को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्ला ने कहा कि विक्की की तलाश में छह घंटे तक अभियान चलाया गया और उसका शव भी बरामद कर लिया गया।

