सेहत

खाना खाते ही बैठना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा, रहें सावधान

आजकल कंप्यूटर के सामने बैठे-बैठे 9-10 घंटे निकल जाते हैं। दिन के 14-15 घंटे में से 10 घंटे एक ही पोजिशन में और एक सीट पर बैठे हुए निकल रही है। खाना खाकर भी लोग बैठ जाते हैं और काम करने लगते हैं। कुछ जगहों पर तो लोग डेस्क पर ही खाना खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये आदत कितनी खतरनाक हो सकती है। खाना खाते ही बैठ जाना भले ही आपको छोटी सी आदत लगे लेकिन ये शरीर के फंक्शन में बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकती है। जी हां खाने के तुरंत बाद बैठ जाना कोई आम बात नहीं है। ये पाचन तंत्र की ओर एक बड़ी अर्ली वॉर्निंग है। जब खाना ऊर्जा बनने के बजाय सड़ने लगे तो बॉडी अलार्म  के संकते देती है। आइये जानते हैं खाना खाते ही बैठ जाना शरीर के लिए कितना घातक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसिडिटी और सीने में जलन- अगर आप खाते ही बैठ जाते हैं तो पेट का एसिड वापस  खाने की नली में आने लगता है। इससे खट्टी डकारें और सीने में जलन बढ़ जाती है।

गैस और कब्ज- ये आदत खाना पचाने में मुश्कल पैदा करती है। खाते ही बैठ जाने से आंतों का काम धीमा होने लगता है। जिससे पेट में खाना देरी से पचता है और गैस-कब्ज को बढ़ाता है।

ब्लड शुगर तेज- जब आप खाते ही बैठ जाते हैं तो आपका शरीर ग्लूकोज का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, ऐसी स्थिति में खून में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। जिससे डायबिटीज का खतरा रहता है।

दिल के लिए खतरा- पाचन और पेट की प्रक्रिया पूरे शरीर को प्रभावित करती है। इस आदत से दिल को भी नुकसान होता है। खराब पाचन से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ सकता है। जिससे दिल पर भी दबाव पड़ता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका