पंजाब

होशियारपुर में बड़ा हादसा, 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा

होशियारपुर: जिले से विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसके अनुसार होशियारपुर जिले के भीखोवाल गांव के पास एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है. बच्चे के बोरवेल में गिरने से गांव में हाहाकार मच गया है. बड़ी संख्या में लोग बच्चे को निकलने का प्रयास कर रहे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान गुरकरण सिंह पुत्र रविंदर सिंह निवासी चक्क समाना के रूप में हुई है. बच्चे की उम्र मात्र 3 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्चा वही पास में रहता था जहां वह बोरवेल में गिरा है. जानकारी मिली है कि बच्चा खेल रहा था, उस दौरान ही वह गिर गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगो ने इसकी जानकारी सबको दी.

बच्चे को निकालने का प्रयास जारी

प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने उसे बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. घटना स्थल में कई समाजसेवी और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू कर रहीं है. फिलहाल बचाव कार्य जारी है. बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रमुख भाई मनजोत सिंह तलवंडी की टीम प्रशासन के साथ मिलकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है.बच्चे के घरवालों इस घटना के बाद बुरा हाल है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका