RADA
टेक्नोलॉजी

वो 5 जगह जो ऋषिकेश से भी हैं खूबसूरत

वो 5 जगह जो ऋषिकेश से भी हैं खूबसूरत

मथुरा जाने के बाद हर किसी के मन में ये जरूर आता है कि एक बार वृंदावन घूम लें और वृंदावन घूमने के बाद ऐसा लगता है कि एक बार मथुरा भी घूम लें। अगर आप भी कुछ ऐसे ही हैं, कृष्ण के दोनों ही शहर को अच्छे से जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ 5 अनोखी जगह बताने वाले हैं, जहां घूम आपका दिल खुश हो जाएगा। शायद आपने नाम भी इनके पहली बार सुने होंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मथुरा से करीबन 12 किमी दूर रमणरेती है, ये बड़ी ही खूबसूरत जगह है, जिसके बारे में कहते हैं कि भगवान कृष्ण यहां अपने मित्रों के साथ रमण यानि लोट लगाते थे। रमण रेती में चारों तरफ रेत और शानदार कुटिया बनी हुई है। यही नहीं, यमुना का किनारा यहां की खूबसूरती को बढ़ा देता है।

मथुरा से मात्र 10 किमी दूर, चौरासी खंबा मंदिर है। माना जाता है कि यहां श्री कृष्ण ने अपना बचपन बिताया था। ये गोकुल का नंद भवन मंदिर है, जिसे चौरासी खंबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। कहते हैं, मंदिर के दर्शन मात्र से ही इंसान के 4 धाम के दर्शन हो जाते हैं।

मथुरा से 20 किमी दूर ये मंदिर भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ का है। ये मंदिर बेहद सुंदर और मान्यता प्राप्त है। भगवान का ये इकलौता मंदिर है, जहां वो अपनी पत्नी रेवती के साथ विराजित हैं।

निधिवन के बारे में कौन नहीं जानता, बड़ी ही शांत और प्रसिद्ध जगह है। हालांकि निधिवन को रहस्यमयी मानते हैं। माना जाता है कि निधिवन में आज भी भगवान कृष्ण राधा और गोपियों के साथ रास रचाया करते हैं। इसके बाद वो यहां बने महल में सोते हैं। यहां उनके लिए माखन मिश्री का भोग भी रखा जाता है।

मथुरा से कुछ ही किमी दूर इस जगह पर बरसाने की राधारानी का मंदिर है। बरसाने के बीच में ये मंदिर पहाड़ों पर बना है। बेहद ही खूबसूरत इस मंदिर को राधारानी महल कहते हैं। राधाष्टमी में यहां गजब की रौनक होती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका