
खंभे से बांधकर दो मासूमों को पीटती रही मां, भीड़ भी बनी रही मूकदर्शक… रायबरेली में शर्मसार हुई इंसानियत
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने ही ममता का गला घोंट दिया. जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के चिंता खेड़ा गांव में एक महिला द्वारा अपने ही मासूम बेटे और बेटी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग अपनी गहरी नाराजगी जता रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है. आरोप है कि चिंता खेड़ा गांव की रहने वाली विमला नाम की महिला किसी बात को लेकर अपने बच्चों से बेहद नाराज थी. इस नाराजगी में वह इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने ही मासूम बेटे और बेटी को घर के बाहर एक खंभे से बांध दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.

