और जीवनशैली

चूल्हे के बर्नर के पास जमी कालिख और चिकनाई से हैं परेशान? काली परत हटाने को आजमाएं ये उपाय

गैस के चूल्हे पर लगे बर्नर की ठीक से सफाई न की जाए तो यह धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है। कालिख और चिकनाई आने से इसके ऊपर काली परत जम जाती है। खाना बनाते समय गैस चूल्हे के बर्नर के आसपास तेल, मसाले, दूध और भाप की वजह से ऐसा होता है। कई बार तो यह चिकनाई इतनी जिद्दी हो जाती है कि साधारण कपड़े से साफ नहीं होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लंबे समय तक सफाई न करने पर गैस स्टोव पुराना और गंदा दिखने लगता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से बर्नर के आसपास जमी कालिख और चिकनाई को बिना ज्यादा मेहनत के साफ किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बात का ख्याल रखें कि स्टील, ग्लास टॉप और ऑटो-इग्निशन गैस स्टोव की सफाई अलग तरीके से करनी चाहिए।

अगर खाना बनने के तुरंत बाद हल्की सफाई कर दी जाए, तो जिद्दी कालिख जल्दी नहीं जमती है। इसके गैस ठंडी होने के बाद गीले कपड़े से पोंछनी चाहिए। इसके साथ ही सप्ताह में 1 बार डीप क्लीनिंग करें। सफाई के बाद कई बार पानी के निशान रह जाते हैं। सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पूरी सतह पोंछें। इससे स्टोव ज्यादा चमकदार और साफ दिख सकता है।

गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड ट्रिक

अगर चूल्हे पर जमी गंदी परत बहुत ज्यादा नहीं है, तो यह तरीका रोजमर्रा की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें। फिर उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। अब कपड़े या स्पंज को इसमें डुबोकर बर्नर के आसपास रखें। फिर 5 मिनट बाद स्क्रबर से साफ करें। गर्म पानी जमी चिकनाई को थोड़ा नरम करने में मदद कर सकता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है।

बेकिंग सोडा और डिशवॉश का कॉम्बिनेशन

अगर चिकनाई बहुत ज्यादा पुरानी हो गई है और जम गई है तो यह तरीका आजमाएं। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। फिर जरूरत के हिसाब से थोड़ा गर्म पानी डालें। इसके बाद इसे गंदी सतह पर फैलाएं। 10 मिनट बाद स्क्रबर से साफ करें। इससे आपको बर्नर के पास जमी कालिख और चिकनाईको हटाने में मदद मिल सकती है।

सिरका और नमक से सफाई

सफेद सिरका कई लोग घरेलू सफाई में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह चिपचिपाहट कम करने में मदद कर सकता है। यह तरीका आजमाने के लिए 2 चम्मच सफेद सिरके में थोड़ा नमक मिलाएं। फिर इसे गंदे हिस्से पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। अब स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा तेज स्क्रबर का इस्तेमाल करने से स्टील या ग्लास टॉप पर स्क्रैच आ सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा और नींबू आपके काम को आसान बना सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा नींबू रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को गैस बर्नर के आसपास जमी काली परत पर लगाएं। अब 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें।आखिर में गीले कपड़े से साफ कर लें। कई घरेलू सफाई गाइड्स और बेसिक क्लीनिंग साइंस के अनुसार बेकिंग सोडा ग्रीस और जमा गंदगी को ढीला करने में मदद कर सकता है। वहीं साइट्रिक एसिड वाली चीजें चिकनाई कम करने में उपयोगी मानी जाती हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका