मध्यप्रदेश

सागर जिला ने मात्र 15 दिनों में मकान गणना का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर मध्यप्रदेश में रचा इतिहास

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले ने विकास और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मकान गणना का महाअभियान रिकॉर्ड तोड़ गति से संचालित किया गया। सागर जिले ने सबसे अधिक एचएलबी की संख्या होने के बावजूद, मात्र 15 दिनों के भीतर इस जटिल कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासनिक मुस्तैदी और सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप जिले के सभी 4,362 से अधिक एचएलबी में मकान गणना का कार्य सफलतापूर्वक डिजिटल रूप से दर्ज कर लिया गया है। इस महाअभियान के तहत प्रगणकों ने जिले की 24 लाख से अधिक की आबादी वाले लगभग 7 लाख घरों तक अपनी सीधी पहुँच बनाई।

एनआईसी अधिकारी डेलन प्रजापति ने रविवार काे बताया कि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक एचएलबी होने के बावजूद यह कार्य समय सीमा से 15 दिन पूर्व ही संपन्न कर लिया गया। आंकड़ों की बात करें तो नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर शेष जिले में 6 लाख 98 हजार 781 मकानों की गणना प्रस्तावित थी। प्रगणकों ने जमीनी स्तर पर बेहतरीन कार्य करते हुए कुल 7 लाख 720 मकानों का सर्वे पूरा किया। इस महाअभियान के तहत कुल 24 लाख 27 हजार 473 की आबादी का डेटा दर्ज किया गया है।

नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के 439 एचएलबी में से 390 एचएलबी का कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, शेष बचा हुआ आंशिक कार्य भी सोमवार तक शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका