tips and trick
कम पानी पर चल रही Inverter की बैटरी तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें कब डालें पानी?

बिजली कटौती एक आम बात है, खासतौर से गर्मी के मौसम में कई शहरों में तो लंबे समय तक बिजली कटौती से लोग जूझते नजर आते हैं. ऐसे शहरों में Inverter सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि लाइट जाने पर इन्वर्टर ही घर को रोशन करने में मदद करता है. लेकिन क्या आप लोगों को इस बात की जानकारी है कि इन्वर्टर की बैटरी में अगर पानी का लेवल कम या फिर बहुत ही लो है तो इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
जब इन्वर्टर बैटरी में पानी का स्तर कम हो जाता है, तो अंदर की लेड प्लेट्स हवा के संपर्क में आ जाती हैं. इससे तेजी से सल्फेशन (सल्फेशन मुख्य रूप से लेड-एसिड बैटरियों की अंदरूनी प्लेटों पर कठोर लेड सल्फेट क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया है) होता है जिससे बैटरी ज्यादा गर्म हो जाती है और इसकी क्षमता पर असर पड़ने लगता है.

