सेहत

तापमान बढ़ते ही बढ़ी लू, ब्लड प्रेशर की समस्या, स्वामी रामदेव ने बताए इससे बचने के आसान आयुर्वेदिक उपाय

‘रेगिस्तान की आग लिपटी बयार, आ के शहरों की तरफ, थपेड़े लू के बढ़ाते हैं, यहां बे-चैनियां हर तरफ” और आज यही बेदर्द बयार थार और बलूचिस्तान के रेगिस्तान से उठकर राजधानी तक आ पहुंची। सूख, गरम, चुभती हुई हवा जो नमी छीन रही है। धूप को और तीखा बना रही है दिल्ली-NCR को जैसे आग के घेरे में ले रही है। हालात इसलिए भी गंभीर हैं…क्योंकि मौसम सिर्फ गर्म नहीं रहा खतरनाक होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का ”लैंड सरफेस टेंपरेचर” 2019 में 29.1 डिग्री था जो अब बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच गया यानी करीब 11 साल में करीब 3 डिग्री की छलांग। धरती तप रही है, सड़कें पिघल रही हैं और इन सबसे शहर की सांस तक गर्म हो गई है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट की घंटी बजा दी है। दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट, एनसीआर में अगले तीन दिन तापमान 45 डिग्री तक जाने का अंदेशा, यूपी के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान तक लू का खतरा दिन में झुलसाने वाली धूप और रात में भी राहत नहीं क्योंकि रात का तापमान भी लगातार ऊपर जा रहा है।
मतलब साफ है ये हेल्थ इमरजेंसी है क्योंकि जब गर्मी इतनी बेरहम होती है तो शरीर का पूरा सिस्टम उसे झेलने में लग जाता है। पसीना ज्यादा निकलता है, पानी कम होता है, खून गाढ़ा होने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन पर दबाव बढ़ जाता है।  गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ब्लड वेसल्स को फैलाता है। इसे ‘वेसो-डाइलेशन’ कहते हैं। लेकिन डिहाइड्रेशन, नमक-पानी की कमी और हार्ट पर बढ़ते लोड से BP कभी लो हो सकता है तो किसी में हाई BP भी ट्रिगर हो सकता है। चक्कर, घबराहट, सिरदर्द, धड़कन तेज होना ये सब खतरे के संकेत हो सकते हैं। और दिक्कत ये है कि दिल्ली में हर तीसरा इंसान हाई BP से जूझ रहा है। देश में भी करीब एक तिहाई लोग हाइपरटेंशन के शिकार हैं। तो चलिए योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं कि इस तपती गर्मी में दिल, दिमाग और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं। इसके साथ ही उनसे ये भी जानते हैं कि लू से बचने, सर्कुलेशन सुधारने और BP को बैलेंस रखने के सबसे आसान योगिक-आयुर्वेदिक उपाय और जानते हैं क्या है।
हाई बीपी के लक्षण 
  • बार-बार सिरदर्द
  • ब्रीदिंग प्रॉब्लम
  • नसों में झनझनाहट
  • चक्कर आना
हाइपरटेंशन से कैसे बचें ?
  • डाइट हेल्दी रखें
  • वजन कंट्रोल करें
  • नमक कम लें
  • योग-मेडिटेशन करें
  • अल्कोहल बंद कर दें
कंट्रोल होगा बीपी 
  • खूब पानी पीएं
  • स्ट्रेस-टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं
  • 6-8 घंटे की नींद लें
  • फास्टिंग करने से बचें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका