टेक्नोलॉजी

Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, 200MP कैमरे वाला फोन देगा DSLR को टक्कर

Find X9s को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। इस फोन को 62,199 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 70,599 रुपये में मिलेगा। इन दोनों फ्लैगशिप फोन को 28 मई से अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Oppo Find X9 Ultra

ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन 6.82 इंच के QHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज मिलता है।

Oppo Find X9 Ultra

200MP के दो कैमरे

ओप्पो के इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 120x डिजिटल और 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Oppo Find X9 Ultraफीचर्स
डिस्प्ले6.82 इंच, QHD+, 120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज12GB + 512GB
बैटरी7050mAh, 100W, 50W
कैमरा200MP + 200MP + 50MP + 50MP, 50MP
OSAndroid 16, ColorOS 16

इस फोन में 7,050mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Oppo Find X9s

इस फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में IP66, IP68, IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Find X9sफीचर्स
डिस्प्ले6.59 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500s
स्टोरेज12GB + 512GB
बैटरी7050mAh, 80W
कैमरा50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OSAndroid 16, ColorOS 16

Find X9s के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड, 50MP का पेसीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7,025mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलता है।

Oppo Find X9 Ultraफीचर्स
डिस्प्ले6.82 इंच, QHD+, 120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज12GB + 512GB
बैटरी7050mAh, 100W, 50W
कैमरा200MP + 200MP + 50MP + 50MP, 50MP
OSAndroid 16, ColorOS 16

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका