
गर्मी में घर की इन 7 जगहों पर सबसे ज्यादा छिपते हैं सांप, ऐसे बरतें सावधानी
गर्मी के मौसम में सांप अक्सर ठंडी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों के आसपास या अंदर दिखाई देने लगते हैं। खासकर गांवों और खेतों के पास बने घरों में इनका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि वहां झाड़ियां, लकड़ी, पानी और खुले स्थान अधिक होते हैं। घर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां इनके छिपने की संभावना सबसे अधिक रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी में सांप क्यों अधिक नजर आते हैं और घर के किन हिस्सों में ये अधिक छिपना पसंद करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गर्मी के मौसम में सांपों का घरों और इसके आसपास दिखाई देने के पीछे कई प्राकृतिक और पर्यावरणीय कारण होते हैं। सांप अक्सर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें अंधेरा और ठंडक मिल सके। इसलिए वे घर के कोनों में छिपते हैं। घर के बाहर उगी घनी झाड़ियों और लंबी घास में सांपों के छिपने के लिए सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह मानी जाती है। गार्डन में पत्थरों का ढेर या लकड़ियां रखी हैं तो वहां सांपों के होने की संभावना बढ़ जाती है।
गर्मी में क्यों अधिक दिखते हैं सांप
गर्मियों में जमीन और खुले इलाके बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं। ऐसे में सांप ठंडी और छायादार जगह ढूंढते हैं। इसके अलावा तेज गर्मी में सांपों को भी पानी की आवश्यकता होती है। घरों के आसपास रखी पानी की टंकियां, कूलर, पाइप लीकेज या किसी गड्ढे में अगर पानी इकट्ठा होता है तो उसके आसपास सांपों के होने की संभावना बढ़ सकती है। सांप अक्सर जमीन के अंदर बिलों में रहते हैं। लेकिन तेज गर्मी के कारण जब बिलों का तापमान बढ़ जाता है, तो वह बाहर निकलने लगते हैं और नई सुरक्षित जगह तलाशते हैं। अब आइए जानते हैं घर में किन-किन जगहों पर बना सकते हैं अपना बसेरा।
1- स्टोर रूम और कबाड़ वाली जगह
घर का स्टोर रूम, जहां पुराने सामान, बक्से, कपड़े या कबाड़ लंबे समय तक पड़े रहते हैं, सांपों के छिपने की सबसे पसंदीदा जगह बन सकता है। दरअसल, यहां अंधेरा अधिक रहता है और कम आवाजाही होने की वजह से उन्हें सुरक्षित माहौल मिलता है।
2- बाथरूम और पानी की टंकी के आसपास
गर्मी के मौसम में सांपों को नमी वाली जगहें काफी आकर्षित करती हैं। ऐसे में बाथरूम के कोने, पानी की टंकी के पास, पाइपलाइन के आसपास या जहां पानी जमा रहता हो, वहां इनके आने की संभावना बढ़ जाती है।
3- लकड़ी, ईंट या टाइल्स का ढेर
अगर घर के बाहर कहीं पर लकड़ियां, ईंटें, पत्थर या टाइल्स के ढेर जमा हैं, तो उनके नीचे ठंडक बना रहती है। ये जगहें सांपों को दिनभर छिपे रहने के लिए सुरक्षित लगती हैं। गांवों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।
4- घनी झाड़ियां और बगीचे
घर के आसपास उगी लंबी घास, झाड़ियां और बिना सफाई वाले गार्डन में सांपों के छिपने की संभावना अधिक रहती है। यहां उन्हें छोटे कीड़े-मकड़ों और चूहे भी आसानी से मिल जाते हैं, जो उनका भोजन होते हैं।
5- रसोई के पीछे और अनाज रखने वाली जगह
जहां अनाज रखा जाता है, वहां अक्सर चूहे आते हैं। चूहों की मौजूदगी सांपों को भी आकर्षित करती है, क्योंकि वे उनका शिकार करते हैं। इसलिए रसोई और अनाज रखने वाली जगह को हमेशा साफ और बंद रखना चाहिए। खासकर गांव में ऐसी जगह पर सांपों के छिपने की संभावना बढ़ जाती है।

