छत्तीसगढ़

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानों पर करवाने जोन कमिश्नरो को दिये निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नये जलागार निर्माण हेतु रिक्त शासकीय भूमियो को चिन्हित कर प्रस्ताव देने, सभी पानी टैंकरो में जीपीएस लगवाने, सर्वे कर खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो को शीघ्र सुधारने के निर्देश

सभी प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों को तेज गति से गुणवत्ता सहित मॉनिटरिंग कर पूर्ण करने के दिए निर्देश

वेक्टर जनित रोगों की कारगर रोकथाम जिला मलेरिया विभाग से समन्वय कर जनजागरण कर आमजनो को जानकारी देकर करने के निर्देश

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा टीएल बैठक लेकर अधिकारियों को विभिन्न आवश्यक विषयो पर कार्य प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये। आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरो को वर्षा जल संचय हेतु जोन स्तर पर अपने अपने जोन में पंजीकृत जियो हाईड्रोलॉजिस्ट के माध्यम से विभिन्न संगठनों के माध्यम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानो पर करने जनजागरण कर कार्यवाही व्यापक रूप से करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने रायपुर जिला मलेरिया विभाग के साथ समन्वय रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वेक्टरजनित रोगो की कारगर रोकथाम हेतु जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आमजनो को इसके लक्षणों, बचाव के उपायो की जानकारी देकर जनजागरण अभियान चलाने, सभी जोनो में समस्त वाढों में मच्छरो की कारगर रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एंटी लार्वा फॉगिंग बारिश पूर्व नाले, नालियों की तले तक सफाई अभियान पूर्वक कर सुगम निकास कायम करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रगतिरत सभी निर्माण व विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कार्यपालन अभियंता जल को नगर निगम रायपुर क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों का सर्वे कर व्यवहारिक आवश्यकतानुसार गर्मी में जलसंकट दूर करने नये जलागारो के निर्माण का तकनीकी प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है ताकि प्रस्ताव को शासन को शीघ्र भेजा जा सके एवं शासन की स्वीकृति के अनुसार कार्य शीघ्र करवाया जा सके और नागरिको को शीघ्र जलसंकट से राहत प्राप्त हो सके। आयुक्त ने सभी पानी टैंकरो में अनिवार्य रूप से जीपीएस शीघ्र लगवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। साथ ही वार्डों में सूखे एवं खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो का सर्वे कर खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो में आवश्यक सुधार मरम्मत करवाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय करके डोर टू डोर सर्वे कर आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाकर वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर वय वंदन कार्ड बनाने 25 मई 2026 तक 5 दिवसीय विशेष महाभियान में कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के दौरान संपत्तिकर अभिलेखो को अद्यतन करने, नवीन संपत्तियों का समावेश करने व कर वसूली सुदृढीकरण के संबंध में शासन के निर्देशो का पालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत प्रदत्त कर निर्धारण संबंधी धाराओ के अनुसार यह सुनिश्चित करने निर्देश दिये गये है कि नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित प्रत्येक कर योग्य भवन, भूमि का विधिवत कर निर्धारण किया गया हो, आयुक्त ने जोन कमिश्नरो एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम के हित में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधिकाधिक राजस्व वसूली पहली प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने जनगणना 2027 अंतर्गत जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार मकान सूची करण अभियान की प्रगति की जानकारी सभी जोन कमिश्नरों से ली एवं समीक्षा करते हुए निर्देशानुसार त्रुटिरहित जनगणना कार्य समय सीमा के भीतर करवाने एवं कार्य में लापरवाही बरतना पाये जाने पर संबंधित ड्यूटीरत जनगणना पर्यवेक्षक एवं जनगणना प्रगणक पर विधि अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैँ । रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समय सीमा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री पंकज के. शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय,श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री इमरान खान, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक राजस्व अधिकारियों , जोन स्वास्थ्य अधिकारियीं , सहायक अभियंताओं की उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका