खेल

IPL 2026 CSK VS GT : गुजरात की होमग्राउण्ड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ी जीत

दिल्ली : गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर IPL 2026 में बड़ी जीत दर्ज की और टॉप-2 फिनिश की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए और CSK के सामने 230 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के अंतिम क्षणों में कैगिसो रबाडा ने दो अहम विकेट लेकर CSK की पारी पूरी तरह समाप्त कर दी। रबाडा ने स्पेंसर जॉनसन को कैच आउट कराया, जिससे चेन्नई की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। इसके बाद नोयर अहमद का विकेट लेकर उन्होंने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। इससे पहले मैच में राशिद खान ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और मिडिल ओवरों में CSK की कमर तोड़ दी। उनके स्पेल ने चेन्नई की रनचेज को पूरी तरह बिखेर दिया। गेंदबाजों ने पूरे मैच में अनुशासित प्रदर्शन किया, जबकि बल्लेबाजों ने पहले ही बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। चेन्नई के बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और लगातार विकेट गिरते रहे। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने मजबूत नेट रन रेट और स्थिति हासिल की, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका