छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत मिशन: नगर निगम जोन 2, 9 और 10 में जल्द बनेंगे सेकेण्डरी कलेक्शन सेंटर, खुले में कचरा फेंकने पर लगेगी रोक

रायपुर – स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहर में खुले में कचरा फेंकने की समस्या को नियंत्रित करने एवं स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु “सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर ” निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य हेतु कुल राशि 1.50 करोड़ रुपये प्राप्त हुई है।
प्राप्त राशि से जोन क्रमांक 2. 9 एवं 10 के क्षेत्रांतर्गत कुल 3 स्थानों पर 50-50 लाख रुपये की लागत से “सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर ” निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में चयनित स्थलों में भूमि / स्थल संबंधी विवाद की स्थिति निर्मित होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है। विवाद का निराकरण / नवीन स्थल चयन कर शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराया जायेगा। साथ ही मुख्यालय स्तर से संबंधित कार्य जोन कार्यालयों के माध्यम से कराए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है, जिससे कार्यों का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। कार्य जोन स्तर से कराए जाने पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग संभव होगी तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका