छत्तीसगढ़

जगदलपुर सहित छत्तीसगढ़ में अब इसूजु के चार टच पॉइन्ट्स, जगदलपुर में ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर का किया विस्तार

जगदलपुर –अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए इसूजु मोटर्स इंडिया ने जगदलपुर में जगदलपुर में नए ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर (एएससी) का उद्घाटन किया। भगवती ऑटोमोबाइल द्वारा संचालित यह सेंटर क्षेत्र में इसूजु उपभोक्ताओं को सर्विस का सहज एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगा।

इस युनिट का उद्घाटन इसूजु मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, इस अवसर पर भगवती ऑटोमोबाइल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसके साथ इसूजु अब छत्तीसगढ़ में 4 टच पॉइन्ट्स हो गए हैं और कंपनी देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है।

इस अवसर पर ताकेशी हीरानो, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, इसूजु मोटर्स इंडिया ने कहा, ‘‘जगदलपुर में इस नए ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर के उद्घाटन के साथ छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह क्षेत्र का मुख्य आर्थिक हब है और इसुज के लिए महत्वपूर्ण है, खासतौर पर इसलिए कि क्षेत्र में एस-कैब जैसे कमर्शियल वाहनों की मांग बढ़ रही है। यह नया टच पॉइन्ट उपभोक्ताओं के साथ करीब से जुडऩे और उन्हें बेहतर सर्विस के द्वारा वाहन की खरीद का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

विवक आनंद तिवारी, डायरेक्टर, भगवती ऑटोमोबाइल के अनुसार – ‘‘इसुजू मोटर्स इंडिया के साथ साझेदारी तथा जगदलपुर में सर्विस सेंटर की स्थापना करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी मार्केट्स को सेवाएं प्रदान करने के अनुभव के साथ हम क्षेत्र में इसूजु उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की सर्विस, बेहतरीन सपोर्ट और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

यह नई यूनिट तकरीबन 4990 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैली है, इसमें 2 सर्विस बेज है । सर्विस का सहज अनुभव प्राप्त करने के लिए डिजाईन की गई यह वर्कशॉप अपने कुशल कर्मचारियों एवं उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण के साथ इसूजु वाहनों की सर्विस एवं मेंटनेंस संबंधी जरूरतों को पूरा करता है।

Back to top button
📰 E-Paper