
रायपुर सिटी बस चेकिंग: फायर सेफ्टी ओके, फर्स्ट एड बॉक्स गायब,अनुबंधित फर्म को पत्र जारी
रायपुर रेल्वे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया, सभी बसों में अग्निशामक यँत्र पाए गए, किन्तु फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए गए और सीट फटी पायी गयी, जिसे तत्काल सुधारने और फर्स्ट एड बॉक्स तत्काल उपलब्ध कराने अनुबंधित फर्म को पत्र जारी किया गया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बसों की फिटनेस कराये जाने के उपरांत ही बसों का संचालन किया जाता है
रायपुर – रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाइटी के प्रभारी अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिटी बसों का संचालन एवं संधारण कार्य किये जाने हेतु अनुबंध अनुसार अनुबंधित फर्म द्वारा रॉयल्टी जमा किया जाना है एवं वाहनों का मरम्मत कार्य कराया जाकर बसों का संचालन किया जाना है, जिसके अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 18 मई 2026 को बसों का औचक निरीक्षण रायपुर रेल्वे स्टेशन एवं शहीद स्मारक भवन के पास रायपुर से खरोरा मार्ग की बस क्रमांक CG04E3544/CG04E3525/CG04E3547, रायपुर से खैरखुंट मार्ग की बस क्रमांक CG04E3525 रायपुर से चंद्रखुरी मार्ग की बस CG04E3531 एवं रायपुर से मानसोज मार्ग की बस क्रमाक CG04E3533 में संचालित बस का किया गया, जिसमें निरीक्षण की गयी सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध पाये गये, किन्तु फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाये गये एवं बसों की सीट फटी पायी गयी, जिसे तत्काल सुधार कराने तथा फर्स्ट एड बॉक्स तत्काल उपलब्ध कराये जाने अनुबंधित फर्म को पत्र जारी किया गया है।
सभी बसों में हेड ब्रेक कार्य कर रहे हैँ, किन्तु अतिरिक्त सुरक्षा के दृष्टि से पत्थर लगाकर बस को रोका जाता है।
सिटी बसों में सीटों की मरम्मत का कार्य डिपो में सतत रूप से किया जाता है एवं सभी बसों की मुख्य हेड लाईट कार्य कर रही है, अधिक रोशनी के लिए पृथक से दो अतिरिक्त लाईट लगायी गयी है। बसों की खिडकियां भी कार्य कर रही हैँ, जिसे यात्री अपने सुविधा अनुसार बंद-चालु करते रहते हैँ । बसों की फिटनेस कराये जाने के उपरांत ही बसों का संचालन किया जाता है। अनुबंध अनुसार कार्य कराये जाने हेतु अनुबंधित फर्म को पत्र जारी किया जाता है तथा वाहनों का सुधार कार्य कराया जाता है.

