पंजाब

जिल गुरदासपुर में पैसे डबल करने का झांसा देकर 10.75 लाख की ठगी, मामला दर्ज

गुरदासपुर : विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते थाना बहरामपुर क्षेत्र के गांव दोदवा निवासी एक व्यक्ति के साथ पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बहरामपुर साहिल पठानिया ने बताया कि उमेश कुमार पुत्र पारस राम निवासी दोदवा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे 6 महीने में पैसे दोगुने करने का लालच देकर 10 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की गई।

शिकायत के बाद उप कप्तान पुलिस कमांड सेंटर गुरदासपुर द्वारा मामले की जांच की गई। जांच उपरांत पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर पंकज रखवाल पुत्र बिशन सिंह निवासी झेला आमदा, थाना तारागढ़, जिला पठानकोट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका