RADA
छत्तीसगढ़

Raipur news : नवा रायपुर में स्टंटबाजी, धरे गए बाइकर्स

नवा रायपुर में स्टंटबाजी, धरे गए बाइकर्स

नया रायपुर में बाइक स्टंट का मामला नहीं थम रहा है। बाइकर्स हाई स्पीड बाइक दौड़ा रहे हैं। साथ ही स्टंटबाजी कर रहे हैं। इससे खुद की और रह चलते लोगों का भी जान का खतरा है। पुलिस ने छह बाइकर्स घेराबंदी कर पकड़ा। साथ ही छह बाइक भी जब्त किया गया है। दूसरी ओर ई-चालान से बचने दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। साथ ही ब्लैक फिल्म लगे 102 वाहनों के के खिलाफ कार्रवाई की गई है और मौके पर फिल्म निकलवाया गया है।
नया रायपुर के सूनसान सड़कों पर आए दिन लापरवाही पूर्वक बाइक चलते हैं। स्टंट करते हैं। इससे दूसरों की जान को खतरे में रहता है। ऐसे बाइकर्स गैंग के छह स्टंटबाजों को यातायात पुलिस घेराबंदी कर पकड़ा है। छह बाइकर्स में तीन नाबालिक और तीन बालिक है। इनसे बाइक जब्त किया गया है। तीन के प्रकरण निराकरण के लिए माननीय न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है। वहीं तीन नाबालिग के प्रकरण किशोर न्यायालय भेजा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका