
नगर निगम जोन 9 लाभाण्डी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने पीहर नाला की बारिश पूर्व अभियानपूर्वक सफाई करवाकर निकास सुगम बनाया
निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा स्टेशन मार्ग नाला क्षेत्र में बारिश पूर्व सघन सफाई करवाकर गन्दे पानी का सुगम निकास कायम किया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निगम जोन 5 क्षेत्र में काली मन्दिर रिंग रोड नाला और जोन 9 क्षेत्र में कचना बीएसयूपी आवासीय परिसर में नालियों की बारिश पूर्व सघन सफाई करवायी गयीl
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बारिश पूर्व नालों की अभियान चलाकर सफाई करने करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी के प्रबंधन का सिलसिला तेज गति से निरंतर प्रगति पर है.
इसके अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 9 लाभाण्डी क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीहर नाला क्षेत्र में बारिश पूर्व अभियान चलाकर सफाई करवाते हुए गन्दे पानी की सुगम निकास व्यवस्था कायम करवाई गई.
जोन क्रमांक 5 के काली मन्दिर रिंग रोड नाला क्षेत्र और नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कचना बीएसयूपी आवासीय परिसर की गलियों में नालियों की अभियान चलाकर बारिश पूर्व सुगम निकास कायम करने सघन सफाई करवाई गयी.
नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा रेल्वे स्टेशन मार्ग नाला की अभियानपूर्वक सफाई करवाकर सम्पूर्ण कचरा उठवाकर बारिश पूर्व सुगम निकास प्रबंधन जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत कायम किया गया.


