
अमृतसर में गुरुद्वारा के निर्माणाधीन लंगर हॉल की लोहे की प्लेटें गिरीं, 2 महिलाओं की मौत
अमृतसर। गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत की लोहे की प्लेटें अचानक टूटकर नीचे गिर गईं, जिसकी चपेट में लंगर सेवा कर रही कई महिलाएं आ गईं। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायलों को इलाज के लिए गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल में जायजा लेने पहुंचीं अमृतसर की एसपी अमनदीप कौर ने बताया कि सबका ट्रीटमेंट चल रहा है। जिनती भी लेडीज जख्मी हुई हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अंदर सभी डॉक्टर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग घायल महिलाओं के साथ अस्पताल के अंदर चले गए थे। इससे ट्रीटमेंट करने में दिक्कत आ रही थी। सब लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। मैं खुद देखकर आई हूं। डॉक्टर चोटिलों की मरहम-पट्टी कर रहे हैं। डिविजन नंबर 1 के सिविल डिफेंस इंचार्ज ने बताया कि बाबा भूरी वालों के यहां लंगर चल रहा था। इसी दौरान छत गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और बाकी घायलों को संगत के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

