अपराध

CG : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

रायपुर।रायपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश साहू के रूप में हुई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी का वादा कर बनाए संबंध
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आरोपी से साल 2008 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, जिसके कारण वह उसके संपर्क में बनी रही।

पुलिस लाइन से किराए के मकान तक
शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी उसे रायपुर स्थित पुलिस लाइन के घर ले गया था। जहां पहली बार संबंध बनाए गए। बाद में जब आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद में हुई, तब भी दोनों संपर्क में रहे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे रायपुर में किराए के मकान में भी रखा था।

शादी की बात पर बढ़ा विवाद
समय बीतने के साथ महिला ने शादी को लेकर दबाव बनाना शुरु किया। इसी बात से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जब आरोपी ने शादी से दूरी बनानी शुरु की, तब महिला ने पुलिस से शिकायत की।

FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया, आरोपी से पूछताछ जारी है।

कई पहलुओं पर जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, यह पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में संबंध बने और शिकायत में बताए गए तथ्यों की पुष्टि कैसे होती है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका