मध्यप्रदेश

खरगोन में खूनी तांडव: जमीन विवाद में चले तीर-कमान और तलवारें, 1 की मौत, 10 घायल

हर्षराज गुप्ता, खरगोन। जिले के झिरन्या जनपद के ग्राम बिलखेड़ में जमीन के आपसी विवाद ने रविवार को एक बेहद खौफनाक और खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भीषण हिंसक झड़प में खुलेआम धारदार हथियार, लाठियां और तीर-कमान चले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले संघर्ष में अड़ता जमरे (40) नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां से एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका