मध्यप्रदेश

बालाघाट: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना भटेरा और बैहर रोड रेलवे ट्रैक के बीच की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक संख्या 1044 पर खंभा नंबर 19 और 20 के बीच युवती का शव पड़ा मिला। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से प्राप्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के शरीर का निचला हिस्सा रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा था, जबकि सिर और धड़ का ऊपरी हिस्सा पटरी के किनारे मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुबह करीब 6:30 बजे कटंगी से गोंदिया के बीच चलने वाली कटंगी-गोंदिया ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। सुबह ट्रैक के पास पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

युवती की पहचान नहीं, जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस की कोतवाली थाना टीम युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका