सेहत

प्रचंड गर्मी से कैसे बचें, नसों के साथ इन 7 अंगों पर है खतरा, हेल्थ इमरजेंसी से कैसे बचें

आजकल सूर्यदेव जिस कदर आग का गोला बनकर भीषण गर्मी बरसा रहे हैं, ऐसा लगता है मानों सूरज बिल्कुल सिर के उपर है। जरा सोचिए करीब 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी से सूरज इतनी तपिश पैदा कर रहा है। सिर के उपर होता तो ना जाने क्या होता और वैसे भी आज से नौतपा शुरू हो गया है। यानि आज को मिलाकर अगले 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। मौसम विज्ञानी कई इलाकों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जता रहे हैं। यूपी के बांदा में तो तापमान ऑलरेडी 47 डिग्री टच कर चुका है। कोई शहर तंदूर बना हुआ है तो कोई आग की भट्टी।  हाल ही में आई एक रिपोर्ट तो बेहद डराने वाली है। आपको पता है दुनिया के टॉप 50 सबसे ज्यादा गर्म शहर कहां है अकेले भारत में। इस हिसाब से तो पूरे वर्ल्ड में सबसे गर्म देश भारत ही होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसलिए लोगों को बहुत ज़्यादा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि गर्मी के कहर से दिल-दिमाग समेत शरीर के 7 ऑर्गन पर खतरा 100 गुना बढ़ जाता है। इससे आंत, लिवर, पैंक्रियाज़, किडनी, फेफड़े सब डैमेज होने लगते हैं। इसको ऐसे समझिए, जब हीट का हंटर चलता है तो शरीर का तापमान बॉडी सेल्स के थर्मल टॉलरेंस से ज़्यादा हो जाता है। इस कंडीशन को हीट साइटो-टॉक्सि-सिटी कहते हैं, जिससे वाइटल ऑर्गन्स खतरे में आ जाते हैं। फिर इस सब का असर शरीर के डिफेंस सिस्टम पर पड़ता है। हार्मोन्स इम्बैलेंस होने लगते हैं और पानी की कमी से नस-मसल्स सब खतरे में आ जाती हैं। यानि गर्मी अब सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर रही है और ये हेल्थ इमरजेंसी खतरे की घंटी ना बने। उसके लिए स्वामी रामदेव से जानते हैं कि क्या पीना है, क्या पहनना है और कैसे इसे गर्मी से बचना है।

भीषण गर्मी का असर, खतरे में 7 ऑर्गन

  1. दिमाग
  2. दिल
  3. लंग्स
  4. लिवर
  5. आंत
  6. पैंक्रियाज़
  7. किडनी

मसल्स में दिक्कत

  • ब्लड फ्लो रुकने से
  • नसों पर दबाव पड़ने से
  • पोषक तत्व की कमी से

मसल्स की कमजोरी कैसे करें दूर? 

  • रोजाना व्यायाम करें
  • विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं
  • दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं
  • आंवले का सेवन करें

नसों का रखें ख्याल 

  • वज़न  कंट्रोल
  • कम नमक
  • कम चीनी
  • टाइट कपड़े ना पहने

नसों के लिए फायदेमंद 

  • लौकी
  • नींबू
  • संतरा
  • छाछ-लस्सी
  • मिक्स दालें

मिट्टी के लेप

  • मुल्तानी मिट्टी
  • एलोवेरा
  • हल्दी

नर्व्स बनेंगे मजबूत 

  • गिलोय
  • अश्वगंधा
  • गुग्गुल
  • गोखरू
  • पुनर्नवा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका