खानपान

नौतपा में दिन में 1 बार जरूर पीएं ये ड्रिंक, लू लगने से बच जाएंगे, भीषण गर्मी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

मई जून की भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है। घर से निकलते ही लू के थपेड़ों से लोग बीमार होने लगते हैं। आसमान से सूरज आग उगलने लगता है और तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस बार तो अनुमान और भी ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार तापमान 49 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रट रखना बहुत जरूरी है। शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी न हो इसके लिए रोजाना दिन में 1 बार नारियल पानी जरूर पीएं। नारियल पानी पीने से शरीर तो ताजगी और एनर्जी मिलती है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। जानिए गर्मी में नारियल पानी पीने के फायदे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारियल पानी क्या है?

नारियल पानी कच्चे हरे नारियल के अंदर पाया जाने वाला साफ तरल पदार्थ है। यह प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। मीठे पेय पदार्थों या पैकेटबंद जूस की बजाय, ताजा नारियल पानी पेट के लिए हल्का होता है और इसमें कोई मिलावट नहीं होती है। सबसे अच्छा नारियल पानी ताजा होता है और सीधे कच्चे नारियल से निकाला जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और थोड़ी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है, जो ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करती है।

क्या गर्मियों में नारियल पानी पीना अच्छा होता है?

जी हां गर्मियों में नारियल पानी पीना अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए शरीर से तरल पदार्थ निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, सिरदर्द और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर में निकले तरल पदार्थों और आवश्यक खनिजों की पूर्ति होती है।

  • यह शरीर को जल्दी हाइड्रेट करता है
  • इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बहाल करता है
  • नारियल पानी गर्मी से होने वाली थकान को कम करता है
  • नारियल पानी पाचन में सहायक है
  • यह पेट के लिए हल्का है

नारियल पानी नेचुरल रूप से शरीर को ठंडा रखता है, इसलिए यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है और गर्मी से होने वाली थकावट को रोकता है। गर्मी के दिनों में आप रोजाना 1 नारियल पानी पी सकते है। बच्चे या बुजुर्ग कोई भी नारियल पानी पी सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका