
सुशासन तिहार में प्राप्त सभी जनसमस्याओं का निराकरण प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है -महापौर
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत नगर निगम जोन 8 के 7 वार्डों हेतु लगाये गये सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित सभी विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण, आमजनों से की चर्चा, सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निदान करने दिये निर्देश, सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को सुशासन तिहार में संकल्प लेकर अपने प्रशासनिक दायित्यो का निर्वहन करने कहा*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अवैध कालोनी, अवैध प्लाटिंग आदि पर कड़ी कार्यवाही करने, नगर निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूलने के पश्चिम विधायक के निर्देश
महापौर मीनल चौबे ने कहा यदि निर्माण निगम क्षेत्र में नगर निगम की बिना अनुमति किया गया है तो वह अवैध है उसे जोन के अधिकारी तत्काल तोडने की कार्यवाही करें
सुशासन तिहार में प्राप्त सभी मांगो एवं शिकायतो को सूचीबद्ध कर उनका शत प्रतिशत निदान करें ताकि सुशासन तिहार जनता के लिए सार्थक हो सभापति सूर्यकांत राठौड
सुशासन तिहार में 446 नागरिको के आवेदन प्राप्त हुए. 5 नागरिको को तत्काल लर्निंग लाइसेंस, 5 नागरिको को ई श्रमकार्ड, 5 नागरिको को आयुष्मान कार्ड, 5 महिलाओं को उज्ज्वला गैस, 6 नागरिको को राशन कार्ड, 5 बालिकाओ को किशोरी बालिका स्वच्छता कीट, 2 गर्भवती माताओ की गोदभराई, 1 नवजात शिशु का अन्नप्रासन्न की रस्म अदायगी
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1. पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड कमांक 19, रामकृष्ण परमहंस वार्ड कमांक 20. शहीद भगत सिंह वार्ड कमांक 21, माधव राव सप्प्रे वार्ड क्रमांक 69, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत अगसेन भवन टाटीबंध में लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पार्षद श्री भगत राम हरवंश, अमन सिंह ठाकुर, महेन्द्र औसर, अर्जुन यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश वर्मा, श्री वीरेन्द्र देवांगन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, रायपुर पश्चिम पुलिस कमीश्नरी एसएसपी श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपडा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, उपअभियंता श्री अबरार खान, श्री लोचन चौहान जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोवीं चंद देवांगन सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया। रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली। रायपुर पश्चिम विधायक ने समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश स्टालों में दिये। रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने अधिकारियों को सुशासन तिहार के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक आयोगन में जनहित में अपने प्रशासनिक दायित्वो का अच्छी तरह निर्वहन करने का संकल्प लेने की सभी नगर निगम एवं शासकीय अधिकारियों से अपील की। पश्चिम विधायक ने कहा कि नगर निगम के जोन कमिश्नरो को संकल्प लेना चाहिए कि जोन क्षेत्र में अब कोई भी अतिक्रमण नहीं होने दिया है। इसी प्रकार का संकल्प अपने प्रशासनिक दायित्व को अच्छी तरह पूर्ण करने शासकीय अधिकारी लेवे। रायपुर पश्चिम विधायक ने रायपुर नगर निगम के हित में अधिकाधिक राजस्व वसूलने एवं रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध कालोनियों और अवैध प्लास्टिंग के सभी प्रकरणों पर कड़ी कार्यवाही नियमानुसार करने के निर्देश दिये। उन्होने इसमें चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था राजधानी शहर में कायम करने का सुझाव दिया ताकि जनसुविधायुक्त हो सके। रायपुर पश्चिम विधायक ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को राजधानी शहर में अपराधो पर नियमानुसार कठोरता से अंकुशल लगाकर नागरिको को इनसे त्वरित राहत दिलवाने कहा । रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि यह रायपुर शहर मेरा अपना शहर है और इसमें व्यवस्था अच्छी बनाने सहभागी बनना मेरा दायित्व है। यह मन में संकल्प करके नगर निगम शासन के अधिकारी, कर्मचारी दायित्व निर्वहन करने का पुण्य यदि नागरिक कही समझाईश देने के बाद भी अत्यधिक कचरा फैलायें या इकट्ठका करें तो अधिकारी कर्मचारी इसे लेकर जनजागरण करने एवं लोगो को समझाईश देने जनहित में सोशल मीडिया का सदूपयोग शहर में करें। ताकि इस तरह की गतिविधियों पर शहर में कारगर अंकुश लगाया जा सके। रायपुर पश्चिम विधायक ने शहर की व्यवस्था राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री की मंशानुसार राजधानी शहर में सुव्यवस्थित करने आगे आकर सहभागी बनने की शहर प्रेमी नागरिको से विनम्र अपील की। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देश दिये कि यदि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कही भी नगर निगम की बिना अनुमति कोई निर्माण किया जाता है या हुआ है तो उसे संबंधित जोन अधिकारी तत्काल नियमानुसार हटाने की कार्यवाही कडाई के साथ करे। इसमें कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। महापौर ने कहा कि सुशासन तिहार 2026 में मिल रहे आवेदनो, मांगो, जनशिकायतो का शत प्रतिशत संख्या में राज्य शासन की मंशानुसार निदान करवाना संबंधित विभागीय अधिकारियों का प्रशासनिक दायित्व है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिको को मंच से जोन 8 में आरआरआर सेंटर प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई दी एवं अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुओं को नगर निगम के आरआरआर सेंटर में देने की पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के जरूरतमंद लोगो तक उनकी उपयोगी वस्तुएं पहुंचाने आरआरआर सेंटर को सफल बनाकर सहभागी बनने की शहर हित में विनम्र अपील की। सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने जोन 8 में सुशासन तिहार शिविर होने पर नागरिको को बधाई दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगाये जा रहे सुशासन तिहार शिविर में आ रहे सभी आवेदनो, मांगो शिकायतो को तत्काल सूचीबद्ध कर उनका शत प्रतिशत संख्या में समय सीमा में निदान कर उन्हें पंजीकृत करें ताकि शासन की जनता की रायपुर क्षेत्र में मांगो व शिकायतो की जानकारी हो एवं उसका प्रभावी तरीके से निदान किया जा सके और इससे सुशासन तिहार शिविर आमजनो के लिए रायपुर में सार्थक हो सके। रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित परिवहन विभाग के स्टाल में आवेदन देते ही तत्काल लर्निंग लाईसेंस बनाकर लीकेश बघेल निखिल सिंह ठाकुर, तुलसी यादव, श्रीमती ममता मिश्रा, विकास बघेल को मंच से प्रदत्त किये। श्रम विभाग में आवेदन देते ही पात्रतानुसार हर्षवती, साक्षी साहू, रौशनी, किरणलता निषाद, साक्षी के ई श्रमकार्ड प्रदत्त किये गये। स्वास्थ्य विभाग में आवेदन देते ही सावित्री वर्मा, इन्द्रदेव चौहान, निरंजन साहू, छायावति चौहान, शिवकुमार ठाकुर को आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर प्रदत्त किये गये। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना अंतर्गत स्टॉल में आवेदन देते ही पात्रतानुसार निकिता अग्रवाल, विजेश्वरी साहू, दुर्गा साहु, सुगारी ढीढी, राज बाई घृतलहरे को उज्ज्वला गैस सिलेण्डर मंच से प्रतिकात्मक रूप से प्रदत्त किये गये। राशन कार्ड विभाग में आवेदन देते ही निर्मला साहू, सावित्री सोनकर, बलराम साह को बीपीएल श्रेणी लगनी महारा को अंत्योदय श्रेणी कांति चौधरी हनुमान प्रसाद को एपीएल श्रेणी के नये राशन कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में किशोरी बालिका योजना अंतर्गत बबिता मनहरे, नंदनी साहू, हीना साहू, उपासना साहू, पूनम यादव उक्त 5 बालिकाओ को किशोरी बालिका स्वच्छता कीट प्रदत्त की गई। अंशिका साहू के 6 माह के नवजात शिशु का अन्नप्रासन्न और गर्भवती माता इंदु साहू, दिनेश्वरी जंघेल की गोदभराई की रस्म अदायगी की गई। जोन 8 के 7 वार्डों हेतु लगाये गये सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में 446 नागरिकों ने शिविर में आवेदन दिए, जिनको सम्बंधित शासकीय विभाग को भेजकर एक माह की तय अवधि में समाधान करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी, सभी आवेदकों को शासन के निर्देशानुसार आवेदन के समाधान की लिखित जानकारी सम्बंधित शासकीय विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

