छत्तीसगढ़
एक्शन में रायपुर निगम: गोगांव में सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए 17 अवैध ढांचे, ठेले और गुमटियां

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, शैलेन्द्र पटेल, उप अभियंता अर्जिता दीवान, अंकिता सोनवर्षा, इम्तियाज अहमद एवं अन्य सम्बंधित निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत स्वीकृत नाली और सड़क चौडीकरण के विकास कार्य में बाधित लगभग 17 बाधित संरचनाएँ दीवार, पाटा, सीढ़ी, ठेला, गुमटी आदि को हटाया गया और विकास कार्य की बाधा दूर की गयी.



