छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने ली निगम एमआईसी की अहम बैठक: नए पेंशन प्रकरणों को मिली मंजूरी, शहर विकास के कई एजेंडों पर लगी मुहर

27 एजेण्डो पर विचार कर एजेण्डावार निर्णय लिया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम मेयर इन कांउसिल एमआईसी की बैठक तृतीय तल सभाकक्ष में हुई। जिसमें निर्धारित 27 एजेण्डों पर एजेण्डावार चर्चा कर एमआईसी द्वारा नगर हित से संबंधित कार्यों पर आवश्यक निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्री भोलाराम साहू, श्री अवतार भारती बागल, डॉ. अनामिका सिंह, श्री अमर गिदवानी, श्री नंदकिशोर साहू, श्री खेमकुमार सेन, श्रीमती संजना संतोष हियाल सहित अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री इमरान खान, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
एमआईसी ने शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव अनुसार समस्त निराश्रित पेंशन योजना के 146 नवीन प्रकरणो, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 51 नये प्रकरणो को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। जाति प्रमाण पत्र के संबंध में एमआईसी द्वारा उ‌द्घोषणा करने बाबत नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये। सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर में पुनरीक्षित पद संरचना के प्रकरण पर विचार उपरांत स्वीकृति दी गई। विद्युत विभाग के प्रस्ताव अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभांडी संकल्प सोसायटी के रहवासियों द्वारा की जा रही मार्गप्रकाश व्यवस्था की मांग पर तैयार 9 लाख 86 हजार 572 रू. की बचत राशि में अधोसंरचना मद से प्राप्त राशि अंतर्गत कुल बचत की राशि 44 लाख 85 हजार 96 रू. प्राक्कलन पर कार्यवाही हेतु स्वीकृति दी गई। जयस्तंभ चौक मालवीय रोड स्थित पुराने नगर निगम भवन परिसर में पीपीपी मॉडल अंतर्गत भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना अर्बन चैलेंज फंड अंतर्गत कराये जाने के प्रस्ताव अर्बन चैलेंज फंड अंतर्गत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत शेयर भारत सरकार द्वारा प्रदत्त किया जाता है। इस परियोजना में पीपीपी मॉडल अंतर्गत कार्य संपादित करने विचारोपरांत नगर निगम हित में स्वीकृति प्रक्रिया के तहत कार्यवाही हेतु दी गई। नगरोत्थान योजना अंतर्गत महादेव घाट के जीर्णोद्धार कार्य अंतर्गत निविदा में प्राप्त न्यूनतम निविदा दर अनुसार मेसर्स रायपुर कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड से प्राप्त न्यूनतम दर 16 करोड 61 लाख 58 हजार 137 रू. के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जोन 3 में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत कवितानगर एमएमएम जूनियर स्कूल के सामने से होते हुए सुरेश पिंजवानी के निवास के सामने आरसीसी नाला चौडीकरण कार्य प्राप्त न्यूनतम निविदा दर 1 करोड 50 लाख 69 हजार 888 में कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
एमआईसी ने लोककर्म विभाग के प्रस्ताव अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 27 पृथक- पृथक कैटेगरी में निवासरत लगभग 7 लाख दिव्यांगजनो के लिए विशेष सुविधा चिकित्सकीय सहायता केन्द्रीयकृत स्थल की सहायता को देखते हुए दलदल सिवनी में 9 करोड 95 लाख 76 हजार 285 रु. की लागत से दिव्यांग पार्क निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी बनाने के प्रकरण में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर उक्त चयनित भूमि को दलदल सिवनी के स्थान पर शहर के मध्य सिद्धार्थ चौक टिकरापारा स्थित सिद्धार्थ कालोनी नरैया तालाब की समीप की भूमि में किये जाने एमआईसी में पुनः विचार करते हुए स्थल परिवर्तन की सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी। जोन 10 के प्रस्ताव पर अधोसंरचना मद अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड कमांक 55 अंतर्गत रामू केडिया के घर से सांई डायग्नोस्टिक सेंटर तक सीसी रोड निर्माण का स्थल परिवर्तन कर बाबू जगजीवन राम वार्ड कमांक 53 में पवन जांगडे के घर से अजय के घर तक स्थल परिवर्तन कर ग्रामीण विधायक एवं वार्ड पार्षद के पत्र पर विचार कर स्वीकृति दी गई। रायपुर पश्चिम विधानसभा में टाटीबंध मिडिल स्कूल वार्ड कमांक 21 में नवनिर्मित महतारी सदन के संचालन के लिए बुलाई गई रूचि की अभिव्यक्ति में महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी से प्राप्त अधिकतम दर 61 हजार रू. को रायपुर नगर निगम के कोष में जमा करने पर स्वीकृति प्रदान की गई। सद्दानी चौक से कोतवाली चौक मार्ग का नामकरण स्व. श्री ओमप्रकाश पुजारी के नाम से करने के निगम संस्कृति विभाग के श्रीमती प्रतिभा ओमप्रकाश पुजारी अध्यक्ष महिला गौण ब्राम्हण समाज के पत्र पर विचारोपरांत सर्वसम्मति से करने की अनुशंसा कर प्रकरण को स्वीकृति हेतु निगम सामान्य सभा की आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिये गये।
एमआईसी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2025-26 का मिलियन प्लस सिटी आबंटित राशि हेतु कार्ययोजना की स्वीकृति दी गई। वहीं 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2025-26 में मिलियन प्लस हेतु ठोस अपशिष्ट कार्य हेतु नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शाखा की जाने वाली कार्यप्रणाली को विचारोपरांत स्वीकृति दी गई। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत 10 स्थानो में 10 सीटर आकांक्षीय शौचालयों के निर्माण हेतु एक स्थान पर वार्ड 65 में महामाया मंदिर के पास पूर्व प्रस्तावित स्थल का परिवर्तन कर जोन 1 के वार्ड कमांक 18 अंतर्गत तिलक नगर गुढियारी में आकांक्षीय शौचालय बनाने एमआईसी द्वारा स्वीकृति दी गई।
लोक कर्म विभाग योजना शाखा के प्रस्ताव अनुसार नगर निगम के विभिन्न योजनाओं अंतर्गत विकास कार्यों का प्रभावी संचालन मॉनिटरिंग तकनीकी समन्वय हेतु मानव संसाधन के रूप में 1 अर्बन प्लानर, 2 कार्यकारी सहायक, 1 तकनीकी सहायक की प्लेसमेंट के माध्यम से 1 वर्ष हेतु नियुक्ति करने मानदेय व शैक्षणिक योग्यता अनुसार नियुक्ति करने कुल 25 लाख 33 हजार 560 रू. की स्वीकृति दी गई। एमआईसी ने सभी 27 एजेण्डों पर एजेण्डावार चर्चा कर निर्देश दिये ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका