Laccha Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा क्रिस्पी लच्छा पराठा, नोट करें यह आसान रेसिपी

सामग्री और सही अनुपात
बेहतरीन लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री का सही चुनाव बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको चाहिए: दो कप मैदा या गेहूं का आटा (या दोनों आधा-आधा), स्वादानुसार नमक, दो से तीन बड़े चम्मच पिघला हुआ घी या रिफाइंड तेल मोयन के लिए, और आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी। पराठे की परतों को अलग और खस्ता रखने के लिए अतिरिक्त सूखा आटा और घी अलग से रखें।
स्टेप-बाय-स्टेप बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और दो चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब गुनगुने पानी की मदद से नरम और लचीला आटा गूंथ लें। आटे को कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर छोड़ दें। यह स्टेप आटे में ग्लूटेन को एक्टिव करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
आराम देने के बाद आटे की बड़ी लोइयां तोड़ लें। एक लोई को सूखे आटे की मदद से पतली और बड़ी रोटी के आकार में बेलें। बेली हुई रोटी की पूरी सतह पर अच्छी तरह से घी लगाएं और ऊपर से थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें। यह सूखा आटा ही परतों को आपस में चिपकने से रोकता है।
अब बचपन में बनाए जाने वाले कागज के पंखे की तरह, रोटी को एक के ऊपर एक मोड़ते हुए (Pleating technique) एक लंबी पट्टी बना लें। इस पट्टी को एक सिरे से गोल घुमाते हुए (Roll) जलेबी की तरह रोल करें और आखिरी हिस्से को नीचे की तरफ दबाकर फिक्स कर दें। इस लोई को दोबारा 5 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद हल्के हाथों से बेलकर गर्म तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर मध्यम आंच पर सेकें
परफेक्ट क्रिस्पीपन लाने का तरीका
जब पराठा तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाए और उस पर गोल्डन स्पॉट्स आ जाएं, तो उसे तवे से उतार लें। पराठे को हाथ में लेकर हल्का सा क्रश (हथेली से दबाएं) करें। ऐसा करने से उसकी सारी परतें तुरंत खुल जाती हैं और पराठा एकदम लच्छेदार दिखने लगता है। इसे गरमा-गरम कड़ाही पनीर या दाल मakhani के साथ परोसें।

