और जीवनशैली

पूजा के पुराने तांबे-पीतल के काले पड़े बर्तन फिर दिखेंगे नए जैसे, बस करें ये काम

पूजा तो लोग रोज करते हैं लेकिन इसके लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को घिस-घिसकर रोजाना चमकाने का समय कम ही लोगों के पास होता है। ऐसे में होता क्या है, तांबे के हों या पीतल के बर्तन धीरे-धीरे ये काले पड़ने लगते हैं। पूजा के बर्तनों की खोई चमक को वापस लाने और नए की तरह चमकाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं। इनसे पुराने से पुराने और कालिख जमे बर्तन को भी आप साफ कर पाएंगे। नींबू से लेकर बेकिंग सोडा तक, तांबे-पीतल के बर्तन चमकाने के जानिए असरदार तरीके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नींबू और नमक से करें सफाई

पूजा में रोजाना धूप-बाती करने और दीपक प्रज्वलित करने की वजह से तांबे और पीतल के बर्तनों पर काली परत जम जाती है। कहीं-कहीं पानी खराब होने से भी यह काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधे कटे नींबू पर नमक लगाएं और बर्तन पर हल्के हाथ से रगड़ें। फिर कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

इमली के गूदे से चमकाएं बर्तन

पुराने समय में पीतल और तांबे के बर्तन चमकाने के लिए इमली का इस्तेमाल किया जाता था। आप अब भी इमली से तांबे-पीतल के काले पड़े बर्तनों को चमका सकते हैं। इसके लिए इमली को थोड़ी देर पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें। फिर बर्तन पर लगाकर 5-10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद मुलायम स्क्रबर से साफ करें। इससे जिद्दी कालापन और चिकनाई हटाने में मदद मिल सकती है।

बेकिंग सोडा और सिरके का पेस्ट लगाएं

बर्तनों पर बहुत ज्यादा कालापन है तो बेकिंग सोडा और थोड़ा सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बर्तनों पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर कपड़े से साफ करें। इस बात का ख्याल रखें कि सिरके की मात्रा बहुत ज्यादा न रखें, वरना चमक प्रभावित हो सकती है।

आटा, नमक और नींबू से बनाएं पेस्ट

घर में रखे आटा, नमक और नींबू को मिलाकर भी आप पेस्ट बना सकते हैं। एक कटोरी में थोड़ा आटा, नमक और नींबू का रस लें। सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। फिर बर्तनों पर लगाकर 10 मिनट बाद साफ कपड़े से रगड़ें। इससे बर्तनों की पुरानी चमक वापस आने में मदद मिल सकती है। सफाई के बाद बर्तनों को तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ लें ताकि पानी के दाग न पड़ें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका